फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies in collision with Bolero, two injured

Mirzapur News: बोलेरो के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Wed, 14 Jun 2023 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with Bolero, two injured
हलिया। लालगंज थाना क्षेत्र के उसरी खम्हरिया गांव के पास सोमवार को देर रात बोलेरो के टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हाे गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हलिया क्षेत्र के बसुहरा गांव निवासी रामप्रसाद (30) अपने भाई जोगेंद्र (28) व रिश्तेदार लालगंज थाना क्षेत्र के मदहा गांव निवासी चिंटू (22) के साथ सोमवार की रात एक बाइक पर सवार होकर लालगंज क्षेत्र के उसरी खम्हरिया गांव में किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में उसरी खम्हरिया गांव में पीछे से आ रहे बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी संतोष भारती तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लेकर गए। जहां से तीनों को मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में चिकित्सक ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर जोगेंद्र की पत्नी क्रांति का रो-रोकर बुरा हाल है। जोगेंद्र से एक दो वर्ष की पुत्री है। वे खेती कर जीवन यापन करते थे। लालगंज थानाध्यक्ष ज्ञानु प्रिया ने बताया कि बोलेरो के टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed