फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

Mirzapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 24 May 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
नरायनपुर। क्षेत्र के कोलउंद गांव में शुक्रवार को वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीनों लोग शादी से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर कोयलशरी निवासी राजेश कुमार (25) अपनी मां सुमित्रा देवी (60), भांजी नंदनी (6) के साथ मौसिया सास की लड़की की शादी में चुनार क्षेत्र के बगही गांव गया था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे वहां से लौटते समय कोलाउंद ग्राम सभा में एक ढाबे के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर नरायनपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लालबहादुर शास्त्री अस्पताल, रामनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां सुमित्रा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। राजेश अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed