फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 30 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor collision
चुनार कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव के पास शनिवार की देर रात को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे दूसरी बाइक पर आ रहे उनके साथियों ने दोनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां एक युवक की मौत हो गई। दूसरे को भर्ती किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के टैकोर मोहल्ले में शनिवार को एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के जलालीपट्टी गांव निवासी अजीत वर्मा (30) साथी विक्की विश्वकर्मा के साथ पहुंचा था। दूसरी बाइक पर दीपक विश्वकर्मा भी एक युवक के साथ पार्टी में आया था। देर रात दो बजे चारो दो बाइक से घर के लिए रवाना हुए। चुनार कोतवाली क्षेत्र के नंदू पुर रुदौली गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने अजीत की बाइक मेें टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दीपक विश्वकर्मा ने एंबुलेंस मंगाकर दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान अजीत की मौत हो गई। टक्कर होने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। घटना स्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी अदलपुरा जयदीप सिंह ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग के गलरा गांव स्थित गड़बड़ा मोड़ पर रविवार दोपहर के समय बाइक से धक्का लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को प्रयागराज के कोरांव लेकर गए। थाना क्षेत्र के बेदउर गांव निवासी प्रभुशंकर तिवारी पत्नी सुशीला देवी के साथ गड़बड़ा धाम गए थे। घर वापस लौटते समय गड़बड़ा मोड़ पर आटो का इंतजार कर रहे थे कि हलिया की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार युवक राम सहोदर साकेत (36) निवासी हाटा जिला रीवा मध्य प्रदेश को भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी ट्रक चालक विवेकानंद (48) ट्रक से कोयला लेकर वाराणसी की ओर जा रहा था। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर कौड़ियाकला स्थित विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल के मोड़ पर एक वाहन को ओवर टेक करने पर सड़क किनारे पहले से ही खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे विवेकानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक चालक को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed