फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after colliding with mango tree

Mirzapur News: आम के पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत

Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with mango tree
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव में शुक्रवार दोपहर अनियंत्रित होकर बाइक सवार की आम के पेड़ से टकरा कर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के सूरजगढ़ सिधवनिया गांव निवासी रंगीले कोल का 25 वर्षीय पुत्र जीतलाल कोल शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब अपने भाई चंद्रप्रकाश कोल के साथ उसकी ससुराल मनिगढ़ा गांव गया था। उसका भाई अपने ससुराल में रूक गया। जीतलाल शुक्रवार दोपहर अकेले बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही मनिगढ़ा मोड़ के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई। जिससे उसकी मौत हो गई। गस्त पर निकले हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने बाइक सवार गिरा मृत पड़ा देखा। घटना की सूचना हलिया थाने पर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र मृतक की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया। सूचना पाकर रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक की एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के धमौली गांव में शादी हुई थी। पत्नी रीना का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक दो भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed