{"_id":"6410c6c16f7c57349c0434a4","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-bolero-mirzapur-news-c-20-1-103627-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के खानजादीपुर इलाके में सोमवार की रात बोलेरो की चपेट में आकर अहरौरा के बुढ़ादेई निवासी बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में घायल पत्नी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बुढ़ादेई निवासी रामेश्वर सिंह (55) पुत्र विजय बहादुर सिंह सोमवार की शाम अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर घर जा रहे थे। रास्ते में खानजादीपुर गांव के पास सामने से आ रही बोलरो ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार उनकी पत्नी सड़क के किनारे गिर गईं। रामेश्वर सिंह बोलेरो के बोनट में फंस गए। बोलेरो सवार काफी दूर तक उन्हें घसीटते हुए ले गया। जिसे देख ग्रामीणों ने बोलरो को रोका। तभी चालक गाड़ी खड़ी कर मौके से भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया। मृतक रामेश्वर सिंह से तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। किसी की भी शादी नहीं हुई है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव बुढ़ादेई में स्थित घर लाया गया। जहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी।
थानाध्यक्ष कुमुद शेखर ने बताया कि बोलेरो के टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।