फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   bike rider died due to truck collision

Mirzapur News: ट्रक के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 28 Apr 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
bike rider died due to truck collision
पड़री। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कम्हारी गांव के पास बुधवार को देर रात ट्रक के टक्कर के बाद बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। जब तक घायल को अस्पताल ले जाया जाता, उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी पिंटू गुप्ता (30) पुत्र अशोक कुमार गुप्ता हलवाई का काम करते थे। उनकी बहन अनीता निवासी इंदरपुर के घर कार्यक्रम था। वहां पिंटू कार्य के लिए गए थे। बुधवार को देर रात वे बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में हाईवे पर कम्हारी गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दिया। ट्रक के टक्कर के बाद वे बोलेरो की चपेट में आ गए। बोलेरो की चपेट में आने से वे काफी दूर तक घसीटते गए। इस बीच ट्रक और बोलेरो सवार मौका पाकर फरार हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु तब तक युवक की मौत हो गई। लोगों ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंटू दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई रिंकू है। उनसे दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई है। हादसा करने वाली गाड़ी व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed