फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider death by car collision

Mirzapur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 10 Apr 2023 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के खम्हरिया दमुआन गांव के पास शनिवार को देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप ये घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल से ट्रामा सेेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर सरपत्ती गांव निवासी जय प्रकाश मौर्य ऊर्फ रजत (24) शनिवार को शाम को मिर्जापुर से बाइक लेकर घर जा रहा थे। रास्ते में खम्हरियादमुआन के पास मिर्जापुर से जिगना की ओर जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद कार सवार फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में भी हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान जय प्रकाश की मौत हो गई। वे मिर्जापुर शहर स्थित एक खाद, बीज, कीटनाशक की एजेंसी में काम करते थे। प्रतिदिन बाइक से घर आते-जाते थे। जयप्रकाश दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। एक बहन की शादी पहले हो चुकी है। दूसरी बहन साधना की शादी मई माह में है। पुत्र की मौत से माता पूनम व पिता दिनेशचंद सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पिता गोड़सर बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed