फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider brother-in-law dies after colliding with JCB

जेसीबी से टकराकर बाइक सवार जीजा-साले की मौत

Tue, 07 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider brother-in-law dies after colliding with JCB
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के ककरद मोड़ के पास शनिवार की देर शाम को जेसीबी से अनियंत्रित बाइक सवार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के दिलवा गांव निवासी राम आसरे (40) पुत्र के विवाह के लिए लड़की देखने के लिए सोमवार की दोपहर लालगंज थाना क्षेत्र के लेदुकि गांव आए थे। उनके साथ परिवार के अन्य छह सदस्य आटोरिक्शा में जा रहे थे। साला राजेश उर्फ राजू (37) निवासी उंचगांव थाना खीरी उनके साथ बाइक पर था। देर शाम को सभी लोग लड़की देखने के बाद वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में मड़िहान थाना क्षेत्र के ककरद मोड़ के पास सड़क किनारे जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। उनकी बाइक जेसीबी से सीधे जाकर टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक पीछे से आटो सवार परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। परिजन उन दोनों को अस्पताल लेकर जा रहे थे कि दोनों की रास्ते में मौत हो गई। दोनों पुलिस ने शव केे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से रामआसरे के 10 वर्षीय पुत्र दीपक का रो-रो कर हाल बेहाल था। रामआसरे दो भाइयों में बड़ा था। राजेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed