फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike overturned on barrier, woman died

Mirzapur News: अवरोधक पर पलटी बाइक, महिला की मौत

Thu, 27 Apr 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bike overturned on barrier, woman died
राजगढ़। थाना क्षेत्र के इंदिरानगर गांव के पास गति अवरोधक पर बुधवार को दोपहर बाद बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी राजकुमारी (60) अपनी बहन सोनभद्र के बिसहार निवासी गंगाजली (45) और उनके पति के साथ बाइक से अपने रिश्तेदारी में बरगवां गई थीं। वहां से वापस अपने मायका नदीहार जा रही थीं। तीनों लोग इंदिरानगर गांव के पास राजगढ़-चुनार मार्ग पर बनाए गए गति अवरोधक के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर बैठी दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चला रहे व्यक्ति को हल्की चोट लगी। हादसे में घायल दोनों महिलाओं को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गंगाजली का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की बहन गंभीर रूप से घायल है। उनका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed