फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike-moped collision in Mirzapur, three killed

मिर्जापुर में बाइक-मोपेड की टक्कर, तीन लोगों की मौत

Sat, 13 Aug 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike-moped collision in Mirzapur, three killed
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर राजमार्ग पर परसिया बाईपास के पास शुक्रवार की दोपहर सवा बारह बजे बाइक और मोपेड की टक्कर हो गई। इसमें मोपेड सवार बालक व युवक और बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी ममता कोरी (30) अपने पुत्र और पुत्री के साथ मायके कोराव प्रयागराज राखी बांधने गई थीं। शुक्रवार की दोपहर ममता के भाई का साला रतन कुमार कोरी (19) निवासी निबहिया, थाना मेजा, प्रयागराज ममता और उसके पुत्र रवि कोरी (10) और पुत्री साढ़े तीन वर्षीय दिव्या को मोपेड पर बैठा कर शुक्रवार की दोपहर शिवराजपुर गांव छोड़ने आ रहा था। इस दौरान रीवां-मिर्जापुर राजमार्ग पर परसिया बाईपास के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक से मोपेड की टक्कर हो गई। हादसे में मोपेड सवार सभी लोग और बाइक सवार शिवकरन पटेल (21) निवासी गूढ़, रीवां, मध्य प्रदेश घायल हो गए। सूचना पर बेलन बरौधा चौकी पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने रवि और रतन को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान शिवकरन पटेल की भी मौत हो गई। सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह ने बताया कि मां-पुत्री घायल हैं। इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed