फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike collides with a parked truck from behind, youth dies

Mirzapur News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 09 May 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with a parked truck from behind, youth dies
मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सोनभद्र मुख्य मार्ग पर लालपुर गांव के पास हादसे में मृत विशाल
मड़िहान। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर लालपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब सड़क हादसा हुआ। इसमें खड़े ट्रक में पीछे से टकराने से बाइक सवार विशाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़वा के हर्दी गांव निवासी विशाल (18) बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे घर से बाइक लेकर अपने पिता मुन्ना बिंद को लेने सोनभद्र के हिंदुआरी जा रहा था। साढ़े नौ बजे के करीब लालपुर गांव के सामने पहुंचा था। पहले से सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। सामने से आ रहे वाहन की लाइट से विशाल की आंख चौंधिया गई। वह अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकराकर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में विशाल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। गांव निवासी अरविंद पटेल ने बताया कि विशाल के पिता मुन्ना बिंद ट्रक चालक है। विशाल के दो बड़े भाई वीरेंद्र और विकास भी ट्रक चालक हैं। घटना की जानकारी होने पर मां मुन्नी देवी दहाड़े मारकर रोने लगीं।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले ही खरीदी थी राइडर बाइक
मड़िहान। पिता मुन्ना बिंद ने लगभग आठ माह पहले ही पुत्र विशाल की जिद पर टीवीएस की राइडर बाइक खरीदी थी। ताकि घर के कामों को निपटाने में सहूलियत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोते रहे पिता, पुत्र को बुलाना पड़ गया महंगा
मड़िहान। पिता मुन्ना बिंद पुत्र के शव से लिपट कर बिलखते रहे। यही कहते रहे कि पुत्र को बुलाना महंगा पड़ गया। उनके बुढ़ापे का सहारा छीन गया। उसे फोन कर न बुलाया होता तो वह हादसे का शिकार न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed