फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike collided with truck one died another injured chaos among family members

मातम में बदलीं त्योहार की खुशिया : ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 31 Oct 2024 12:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 12:10 PM IST
सार

Mirzapur News : हादसे की सूचना पाकर मौके पर राजगढ़ थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Bike collided with truck one died another injured chaos among family members
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में सड़क पर खड़ी ट्रक में टकराने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक का परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। दूसरे साथी की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


ददरा पहाड़ी गांव निवासी राम नरेश (35) व शत्रुघ्न (24) बीती रात लगभग 11 बजे नदिहार बाजार से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही ददरा बाजार पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे। आगे से आ रही वाहन की रोशनी बाइक चालक के आंख पर पड़ने से सामने साफ नहीं दिखाई दिया, जिससे सड़क पर खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर संतलाल ने परीक्षण कर घायल रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शत्रुघ्न की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र पटेल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed