{"_id":"624203967ca96d653e5dd1a2","slug":"bike-collided-with-a-parked-truck-two-youths-died-mirzapur-news-vns645445084","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रक में भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी ट्रक में भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खड़े ट्रक में भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत
चुनार थाना क्षेत्र के खानजादीपुर गांव के पास हुुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार/जमुई। थाना क्षेत्र के खानजादीपुर गांव के पास रविवार की देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक सवार जाकर भिड़ गए। दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक व उसके पीछे बैठे उसके एक साथी की मौके पर पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
थाना क्षेत्र के सराय टेकौर निवासी सिराजुदृदीन की बहन के ससुर की तबीयत खराब चल रही है। रविवार की शाम को सिराजुद्दीन उर्फ छुन्ना अंसारी (25) साथी रमेश मौर्या (36) को रविवार की शाम बाइक से लेकर बहन के ससुराल अहरौरा थाना क्षेत्र के पटिहटा गांव गए थे। रात में बारह बजे के लगभग दोनों बहन के घर से वापस अपने घर चुनार आ रहे थे। रास्ते में खानजादीपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े किए गए एक ट्रक में उनकी बाइक भिड़ गई। ट्रक में भिड़ंत होने से बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रमेश मौर्या किराए पर चार पहिया वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसे एक पुत्र प्रियांशु (10) व एक पुत्री अनन्या (8) है। जबकि सिराजुद्दीन अविवाहित था। मजदूरी का काम करता था। वह तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।