{"_id":"6704e6bae59c69bfcd003000","slug":"bihar-crime-branch-took-four-miscreants-with-from-vindhyachal-hotel-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: बिहार क्राइम ब्रांच पुलिस का एक्शन, विंध्याचल के होटल से दबोचे गए चार बदमाश; कर चुके हैं कई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: बिहार क्राइम ब्रांच पुलिस का एक्शन, विंध्याचल के होटल से दबोचे गए चार बदमाश; कर चुके हैं कई वारदात
Tue, 08 Oct 2024 01:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:31 PM IST
सार
बिहार क्राइम ब्रांच पुलिस ने मिर्जापुर जिले के विंध्याचल के एक होटल से चार बदमाशों को उठाया। सभी बदमाश हत्या समेत कई बड़े वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार क्राइम ब्रांच पुलिस विंध्याचल के एक होटल से सोमवार की रात चार बदमाशों को पकड़ कर अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि चारों बदमाश बिहार में किसी बड़े वारदात में शामिल थे।
विज्ञापन
यह है मामला
बिहार प्रदेश में हत्या समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे बदमाश की तलाश में बिहार पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम जुटी थी। बिहार क्राइम ब्रांच टीम को पता चला कि बदमाश मिर्जापुर जिले के विंध्याचल स्थित एक होटल में रुके हुए हैं। इसके बाद बिहार क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार की रात को मिर्जापुर पहुंची।
विज्ञापन
विंध्याचल पुलिस के सहयोग से बिहार क्राइम ब्रांच की टीम ने टीम चार बदमाशों को होटल से पड़कर अपने साथ बिहार ले गई। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि बिहार क्राइम ब्रांच टीम आई थी। किसी मामले में चार बदमाशों को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन