फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Big defaulter sent to jail, stir

बड़े बकाएदार को भेजा जेल, हड़कंप

Fri, 28 Jan 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Big defaulter sent to jail, stir
लालगंज। तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को अभियान के तहत एक बड़े बकाएदार को पकड़ कर जेल भेज दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। वहीं वसूली अभियान के तहत नौ लाख 90 हजार की राजस्व वसूली की गई। उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह के वसूली अभियान में तेजी लाए जाने के दिए गए निर्देश के बाद शुक्रवार को नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा के नेतृत्व में बकाया वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान नौ लाख 90 हजार की वसूली की गई। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चल रही राजस्व टीम ने बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसा है। ऐसे में बकायेदारों की परेशानी बढ़ गई है। 30 लाख रुपये के बड़े बकायेदार महुलार निवासी एक व्यक्ति को राजस्व टीम ने पकड़ कर जेल भेज दिया। टीम ने सोठिया गांव निवासी देवेंद्र प्रताप से चार लाख 50 हजार, लालगंज तुलसी राइस मिल विद्युत बकायेदारों से चार लाख 15 हजार और अहुंगी कला निवासी रमाकांत पांडेय से एक लाख 33 हजार की वसूली की। उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने बताया कि राजस्व वसूली में निरंतर तेजी लाई जाएगी और बकायेदारों से वसूली चलती रहेगी। उन्होंने बकाएदारों से कहा है कि वह समय रहते अपना बकाया जमा कराएं। अन्यथा टीम अपने स्तर से कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed