फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bicycle rider dies due to truck accident

ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

Fri, 06 Mar 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies due to truck accident
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बाईपास त्रिमुहानी नरायनपुर के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के बरईपुर निवासी 49 वर्षीय श्याम नारायण पुत्र रामदेव सुबह साइकिल से नरायनपुर बाजार सामान लेने के लिए जा रहे थे। वह नरायनपुर त्रिमुहानी बाईपास के पास पहुंच कर साइकिल मोड़ रहे थे कि रामनगर से अहरौरा की ओर जा रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे साइकिल सवार श्याम नारायण ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ कर ट्रक को थाने में खड़ा करा दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक परचून की दुकान खोलकर जीविकोपार्जन करता था। मृतक को तीन लड़की और एक लड़का है। श्याम नारायण की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, श्याम नारायण की मौत से परिवार में आर्थिक समस्या भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed