फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bharat Ratna Rajiv Gandhi was the father of Digital India

डिजिटल भारत के जनक थे भारत रत्न राजीव गांधी

Sun, 22 May 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bharat Ratna Rajiv Gandhi was the father of Digital India
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। आवास विकास कॉलोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि 18 साल के लोगों को वोट देने का अधिकार राजीव गांधी की सरकार के कार्यकाल में प्रदान किया गया था। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री को पूरा देश याद कर रहा है। वे भारत में कंप्यूटर व डिजिटल युग के जनक थे। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने भी उनका स्मरण किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान ने कहा कि राजीव गांधी की शहादत को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। वे संचार क्रांति के जनक थे।
विज्ञापन

उधर, इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडलीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरण एवं रक्तदान भी किया। रक्तदान करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल, नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन दीपचंद्र जैन, दीप्ति जैन, समैया, कृष्णा जायसवाल आदि शामिल रहे। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, गुलाब चंद्र पांडेय, राजेश मिश्रा ज्योति, अशोक धरकार, शिवराज शर्मा, राहुल जैन, अर्चना चौबे, संगीता तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed