{"_id":"65cad195ff79f379d22afa84222f3c75","slug":"bhakt-happy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में सजी झांकियां देखकर श्रद्धालु निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में सजी झांकियां देखकर श्रद्धालु निहाल
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण लीलाओं से संबंधित झांकी देख भक्तजन निहाल हो जा रहे हैं। मंदिरों की आकर्षक झालरों, फूल-पत्तियों से की गई सजावट देखते ही बन रही है। झूलनोत्सव के दूसरे दिन श्री द्वारकाधीश जी महाराज के मंदिर में सजी झांकियों को देेखने नर-नारी व बच्चे उमड़ पड़े।
नगर के बुंदेलखंडी स्थित श्री द्वारकाधीश जी महाराज के मंदिर में झूलनोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कलाकार शंभूनाथ चित्रकार सहित सीताराम व बबलू के सहयोग से सजाई गई एक से बढ़कर एक झांकियां भक्तों को अपने ओर खींचने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही थी। इस अवसर पर श्री ठाकुर महाराज का फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार दर्शन पाकर श्रद्घालु निहाल हो उठे। मंदिर परिसर में सजाई गई नयनाभिराम झांकियों को देखने के लिए नगरीय इलाके सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। फूलों से सजाई गई श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित मनोहारी झांकियां जीवंत हो उठी थीं। झूलनोत्सव के तहत प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक तथा रात को नौ से ग्यारह बजे तक मंदिर में भव्य झांकियों का नजारा देखने भक्तों का तांता लगा रहा है। श्री द्वारकाधीश जी महाराज के मंदिर में उमड़ी लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में चलने वाले तीन दिवसीय झूलनोत्सव के तहत कई अन्य मंदिरों में भी एक से बढ़कर एक झांकियां सजाई गई थी, जिसे देखने के लिए गुरुवार को भक्तों का तांता लगा रहा। बिजली के रंग-बिरंगे झालरों से अलौकिक छटा बिखेर रही थी।