फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bhakis protested against agricultural law

कृषि कानून के विरोध में भाकिसे ने किया प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2021 08:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Bhakis protested against agricultural law
चुनार। भारतीय किसान सेना के सदस्यों ने कृषि कानून पेट्रोल, डीजल मूल्यवृद्धि व किसान समस्याओं का विरोध में सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर पीएम को संबोधित 12 सूत्रीमांग पत्र तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय भाकिसे अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल ने कहा कि तीन महीने से किसान कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे बैठक प्रदर्शन कर साफ कर दिय है कि कृषि कानून वापसी तक प्रदर्शन करते रहेंगे। देश की राजधानी के चारों तरफ किसान आंदोलनरत हैं। आंदोलन के दौरान डेढ़ सौ से ज्यादा किसान अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन सरकार किसानों की आवाज नहीं सुन रही है। भारतीय किसान सेना किसान समस्या समाधान के लिए 18 मार्च को तहसील मुख्यालय पर किसान महापंचायत करेगी। उन्होंने कहा कि कृषि कानून वापस हो क्योंकि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी है। कानून लागू होने से देश के किसान बर्बाद हो जाएंगे। हालांकि सरकार बार बार यह कह रही है कि कृषि कानून किसानों क ी बेहतरी के लिए है। इस दौरान किसानों ने पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम पर चिंता जताई। किसानों ने कहा कि देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है इसलिए पेट्रोल और डीजल से सभी तरह के कर हटाकर सही लागत मूल्य 32 प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत कम की जाय। जमुई स्थित पद्मावती शीत गृह बंद होने से स्थानीय किसान परेशान है इसलिए पद्मावती शीत गृह को किसान हित में क्षेत्रीय किसानों के आलू भंडारण के लिए अबिलंब अनुमति प्रदान करनें की मांग उठाई। इस दौरान मुन्ना चौबे, अवधेश सिंह, सुनील मौर्या, त्रिभुवन मौर्या, विद्यानंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed