फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bhajan Evening Held on the Anniversary of the Prana Pratishtha; Devotees Swayed in Ecstasy

Mirzapur News: प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव पर हुई भजन संध्या, झूमे श्रद्धालु

Mon, 27 Apr 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bhajan Evening Held on the Anniversary of the Prana Pratishtha; Devotees Swayed in Ecstasy
चुनार रेलवे परिसर स्थित मंदिर में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य रूप स
चुनार। रेलवे परिसर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ शनिवार शाम धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान हुई भजन संध्या में श्रद्धालु खूब झूमे। मंदिर को भव्य रूप से फूल मालाओं से सजाकर पूजन अर्चन किया गया। मंदिर प्रांगण में महाआरती हुई। तीन पुरोहितों ने विधि विधान से पूजन के उपरांत आरती की।
विज्ञापन

भजन कीर्तन के साथ ही भंडारा हुआ जो शाम से शुरू होकर आधी रात तक चलता रहा। स्थानीय लोगों सहित हजारों की संख्या में यात्रा करने के लिए जंक्शन पर आने जाने वाले यात्रियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भजन कीर्तन और जय श्रीराम के जयकारे से इलाका गुंजायमान रहा। प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में परिसर में बच्चों ने केक भी काटा। प्रसाद बांटा। कार्यक्रम में रतन दादा, संतोष गुप्ता, जगदीश गुप्ता, संजय ओझा, किशन मोदनवाल, सतीश दूबे, राजू गुप्ता, ओमकार सिंह, फेकूराम यादव, प्रदीप पटेल, राजेश सिंह, अविनाश गुप्ता, शुभम आदि सेवाभाव से लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed