फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bhagwati's prescription and two back

भगवती समेत दो के पर्चे वापस

Tue, 21 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 21 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bhagwati's prescription and two back
चुनाव ‌‌च‌िह्न की ‌च‌िंता
छानबे से कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी और मिर्जापुर सदर से प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की सुनीता ने सोमवार को पर्चा वापस ले लिया। भगवती चौधरी के पर्चा वापस ले लेने के बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन की जिच खत्म हो गई है। अब छानबे में सपा के भाईलाल कोल गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। नाम वापसी के बाद जिले की पांचों सीटों पर 72 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। इस दौरान उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। इस दौरान मड़िहान प्रेक्षक निनगम ने निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


छानबे विधानसभा सीट सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में थी। यहां से विधायक भाईलाल कोल ने यहां से बतौर गठबंधन प्रत्याशी नामांकन किया। इस दौरान खुद को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बताते हुए भगवती प्रसाद चौधरी ने नामांकन करके दोनों पार्टियों के नेताओं को हैरत और सांसत में डाल दिया था। बाद में पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी को मान्य नहीं किया। छानबे के आरओ एसडीएम लालगंज लल्लन राम ने बताया कि कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी ने नाम वापस लिया है। अब छानबे में अब नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन


मिर्जापुर विधानसभा सीट से आरओ व नगर मजिस्ट्रेट चंद्रप्रकाश ने बताया कि सोमवार को प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की सुनीता ने नाम वापस लिया। अब यहां से  19 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। मझवां विधानसभा सीट के लिए आरओ व एसडीएम सदर गुलाबचंद्र राम ने बताया कि मझवां में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नही लिया है। यहां 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनार विधानसभा सीट से आरओ एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नही लिया है। ऐसे मंें यहां 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। मड़िहान विधानसभा सीट से आरओ व एसडीएम मड़िहान चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि 14 में से किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नही लिया। 



नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का वितरण किया जाना था। इसके चलते प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ कलेक्ट्रेट में उमड़ी। नाम वापसी के बारे मंे  भी लोगों में जिज्ञासा थी। इस वजह से पूरी कचहरी खचाखची भरी रही। इस दौरान सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed