{"_id":"f11f5aa93be0de324b1b78bd22a624a1","slug":"bent-in-prayer-muslim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इबादत में मशगूल हुए मुस्लिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इबादत में मशगूल हुए मुस्लिम
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र माह रमजान की शुरूआत शुक्रवार को हुई। पहले दिन नगर सहित ग्रामीण अंचलों की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रमजान माह के मद्देनजर पालिका प्रशासन की तरफ से मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई व पेयजल आदि की व्यवस्था भी पूरी करा दी गई थी।
रोजेदारों ने बाजारों से सहरी और इफ्तार के लिए बनने वाले पकवानों के लिए खाद्य सामग्रियों की जमकर खरीदारी की। बड़ों के साथ बच्चे भी इबादत के लिए मस्जिदों में पहुंच रहे हैं। इनमें इबादत के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मुकद्दस महीना रमजान में रोजा रखकर खुदा की इबादत करने से बहुत सवाब मिलता है। इस महीने में खुदा रोजेदारों के सब्र का इम्तहान लेता है। नगर के इमामबाड़ा, वासलीगंज, मुकेरी बाजार, तरकापुर, रमईपट्टी, लालडिग्गी, नटवां, कंतित, रामबाग, भटवा की पोखरी, गोसांई तालाब स्थित कई अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ी। नगर के बाजारों मेंह खजूर, सेंवई, सूफेनी की दूकानों पर देर शाम तक खरीदार डटे रहे। माहे रमजान के मद्देनजर पालिका प्रशासन साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को बिजली कटौती कम होने से रोजेदारों को थोड़ी राहत रही। गुरुवार की शाम और शुक्रवार की सुबह नगर के घंटाघर, वासलीगंज, मुकेरी बाजार, इमामबाड़ा, संगमोहाल, त्रिमोहानी, गुड़हट्टी बाजार, रमईपट्टी सहित कई अन्य बाजारों में रोजेदारों ने अपने जरूरत की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की।