{"_id":"67a1169a6797cd94a804f3a8","slug":"believers-gathered-in-vindhyadham-on-vasant-panchami-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-129193-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: वसंत पंचमी पर विंध्यधाम में उमड़े आस्थावान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: वसंत पंचमी पर विंध्यधाम में उमड़े आस्थावान
विज्ञापन
विध्याचल। महाकुंभ और गुप्त नवरात्र के बीच वसंत पंचमी पर सोमवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने मां का दर्शन-पूजन किया।
गंगा घाटों से मंदिर तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। वहीं, मंदिर की छत पर बच्चों का मुंडन संस्कार कराने की भी होड़ लगी थी। इस दौरान शहनाई और नगाड़े के साथ मां के जयकारे गूंजते रहे।
वसंत पंचमी पर गंगा स्नान, मां विंध्यवासिनी के दर्शन के साथ लोगों ने यज्ञोपवीत और मुंडन संस्कार भी कराए। भोर से ही मां के दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर लोगों ने त्रिकोण परिक्रमा कर मां काली, अष्टभुजा व मां तारा देवी का भी पूजन किया। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने मां के दर्शन किए।
अधिकारियों ने संभाली व्यवस्था ः श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह मंदिर परिपथ में डटे रहे। एडीएम वित्त एवं राजस्व शिवप्रताप शुक्ल, एडीएम नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार उपाध्याय भी सुविधाओं का जायजा ले रहे थे।
मंदिर परिसर में गश श्रद्धालु गिरा ःवसंत पंचमी पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचा एक श्रद्धालु गश खाकर गिर पड़ा। परिक्रमा पथ पर बने स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर गांव से प्रदीप शर्मा (45) अपने साथियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ से सोमवार की शाम मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे थे। परिसर में मां दुर्गा देवी मंदिर के पास वह गश खाकर गिर पड़े। पुलिस कर्मियों ने उन्हें परिक्रमा पथ पर बने स्वास्थ्य कैंप में पहुंचाया, जहां डाॅ. हर्षवर्धन ने इलाज किया।