फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Beep sound coming from strong room, uproar of SP workers

स्ट्रांग रूम से आ रही बीप की आवाज, सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

Thu, 10 Mar 2022 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Beep sound coming from strong room, uproar of SP workers
मिर्जापुर। नगर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रूम से मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे के बाद बीप की आवाज आने पर निगरानी के लिए मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मौके पर सपा व अपनादल कमेरवादी के प्रत्याशी ने कमरे से आ रही बीप की आवाज की जांच की मांग की। आरोप लगाया कि जैसे मतदान के बाद बीप की आवाज आती है। उसी तरह आवाज आ रही है। जिसके बाद उस कमरे को खुलवाया गया। जांच में पता चला कि यूपीएस से आवाज आ रही थी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

वाराणसी में ईवीएम मशीन मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे का मामला शांत नहीं हुआ था कि देर रात में मिर्जापुर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रूम के पास बने कमरे से बीप की आवाज आने लगी। बीप की आवाज सुनकर स्ट्रांग रूम की निगरानी में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं में हलचल होने लगी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जैसे मतदान के बाद ईवीएम से बीप की आवाज आती है। उसी तरह आवाज आ रही है। मौके पर अपना कमेरवादी के चुनार प्रत्याशी आरएस पटेल, मंझवा प्रत्याशी रोहित शुक्ला व समाजवादी पार्टी से नगर प्रत्याशी कैलाश चौरसिया पहुंचे। लोगों ने कमरे से आ रही आवाज की जांच की मांग की है। सूचना मिलने पर कटरा कोतवाली पुलिस के बाद एसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल मौके पर पहुंचे है। उनका कहना था कि जिस कक्ष से आवाज आ रही है, उसमें ईवीएम नहीं ही। सपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं की मांग है कि पर्यवेक्षक को मौके पर बुलाकर कमरा खोलकर जांच की जाए।सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि रात को बीप की आवाज की शिकायत पर एडीएम, एएसपी सिटी और चुनार के आरओ सपा प्रत्याशियों के साथ कमरे को खुलवाया तो वहां कम्प्यूटर का एक यूपीएस था जो आवाज कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed