फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Beautification of ancient Hanuman temple will be done with 77 lakh rupees

Mirzapur News: 77 लाख से प्राचीन हनुमान मंदिर का होगा सुंदरीकरण

Wed, 11 Sep 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Beautification of ancient Hanuman temple will be done with 77 lakh rupees
मिर्जापुर। सिटी ब्लाॅक के चिंदलिख गहरवार गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण के काम का मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस मंदिर का 77 लाख रुपये से सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों की मांग पर एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने पर्यटन विभाग को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

इसके लिए पर्यटन विभाग की तरफ से 77 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस धनराशि से सत्संग हाल, इंटरलॉकिंग रोड, सोलर लाइट, वाटर कूलर, शौचालय आदि के काम कराए जाएंगे। कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड इस काम को पूरा कराएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रताप मौर्या, प.हरिश्चंद दुबे, सुजीत सिंह, देवेंद्र बहादुर सिंह, पंचराज सिंह, चंदन सिंह, विशाल सिंह, राकेश दुबे, अमर यादव, मन्नू पांडेय, शिशु दुबे, सहायक परियोजना प्रबंधक सुरजीत सिंह, अवर अभियंता अवधेश कुमार, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। पर्यटन अधिकारी दिव्या तिवारी ने बताया कि हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 77 लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed