फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Beating for removing the visitor from the womb

गर्भ गृह से दर्शनार्थी को निकालने को लेकर की पिटाई

Thu, 18 Feb 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Beating for removing the visitor from the womb
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में दर्शन के दौरान दर्शनार्थी को बाहर निकालने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दर्शनार्थी की पिटाई कर दी। यही नहीं पिटाई करते हुए दर्शनार्थी को थाने ले गए। दर्शनार्थी ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया। दर्शनार्थी किसी बड़े पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। जिसके बाद विंध्याचल पुलिस मामले में समझौता करने में लग गई। मामले की जानकारी होने पर सीओ सिटी ने सीसी कैमरा फुटेज की जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से संतोष दुबे अपने परिवार के 10 लोगों के साथ दो चार पहिया वाहन से विंध्याचल पहुंचे। जहां रास्ते में कंतित शरीफ के पास रूट डायवर्जन के कारण उनके अमरावती चौराहे की तरफ से विंध्याचल मंदिर भेजा गया। संतोष दुबे अपने परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। निकास द्वार पर खड़े पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया। जिस पर परिवार के लोगों विरोध किया। इस पर वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने संतोष दुबे की जमकर पिटाई कर दी और उन्हें मारते हुए कोतवाली सदर मार्ग से थाना विंध्याचल ले आए। पीड़ित परिवार के सभी सदस्य थाने पहुंचकर इस बात का विरोध करने लगे। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पीड़ित संतोष दुबे ने बताया कि कंतित शरीफ के पास थानाध्यक्ष ने कहा था कि आप सभी दर्शन के लिए जाइए। मंदिर पर तैनात पुलिसकर्मी आपको दर्शन पूजन करा देंगे। जिसके बाद ऐसी घटना हुई। पीड़ित परिवार ने फोन से उच्च अधिकारियों से वार्ता कर इसकी शिकायत की। इस संबंध में थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने कहा कि मंदिर बंद हो रहा था, निकालने को लेकर विवाद हुआ। दर्शनार्थी ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed