फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Beaten up mother

सरसों बेचने से मना करने पर पुत्र ने मां को पीटा

Sun, 08 Mar 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Beaten up mother
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के कंचनपुर हड़ौरा गांव में रविवार की सुबह सरसों बेचने से मना करने पर पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर मां की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। सूचना मिले पीआरवी ने मौके पर जाकर जांच की। वृद्धा का पीएचसी में उपचार कराया गया। पिटाई करने के बाद से पुत्र फरार है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 60 वर्षीय वृद्ध को उसके पुत्र ने पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पीआरपवी ने मामला शांत कराते हुए वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के बाद वृद्धा को छोड़ दिया गया। वृद्धा के नाती शिवम ने बताया कि वह नानी के साथ मिलकर तीन बीघे सरसों की फसल को काटकर खलिहान में रख रहा था। शनिवार की रात मामा और मामी ने सरसों के फसल की थ्रेशरिंग कराई। रविवार सुबह मामा सरसों बेचना चाहते थे। नानी के मना करने पर मामा-मामी नेे मिलकर डंडे से नानी की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि पुत्र द्वारा मां की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed