{"_id":"6772f4dbc7592ed1370839da","slug":"beam-of-night-shelter-fell-villagers-stopped-work-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-127534-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रैन बसेरे की बीम गिरी, ग्रामीणों ने काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रैन बसेरे की बीम गिरी, ग्रामीणों ने काम रुकवाया
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाजीपुर में बन रहे रैन बसेरा की बीम गिर जाने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य को रुकवा दिया और मानक के अनुसार कार्य कराने की मांग की है।
दादर कला स्थित सौर्य उर्जा पावर प्लांट से ग्राम पंचायत विजयपुर, कामापुर कला, गाजीपुर, व कोलाही में विकास कार्य के लिए तीन करोड़ 75 रुपये मिले हैं। जिसके अंतर्गत गाजीपुर में जयंती बरम पर 36 लाख रुपये से 23 फीट चौड़ा व 50 फीट लंबा रैन बसेरा का निर्माण कार्य चल रहा है। सामने के पिलर पर बना बीम रविवार को भरभराकर कर गिर गया।
सोमवार को मजदूर मलबा हटा रहे थे, तभी ग्रामीण पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान ग्राम प्रधान राम लखन बिंद के साथ पंडा सुखराज, अखिलेश, राजीव कुमार, रविंद्र कुमार व विकास कुमार आदि ने विरोध प्रदर्शन करते हुए घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए कार्य बंद करवा दिया।

रूबीना।- फोटो : mathura
विज्ञापन