{"_id":"58221d384f1c1bf67eb38fc1","slug":"be-not-negligent-in-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में न बरतें लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में न बरतें लापरवाही
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते खादी ग्रामोद्योग के सचिव अनुराग यादव साथ्ा में डीएम कंचन वर्मा आैर सीडीओ अमित कुमार सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के दूत व सचिव खादी ग्रामोद्योग तथा नोडल अधिकारी अनुराग यादव ने मंगलवार को जिले में विकास कार्याें की हकीकत को जाना। वहीं दूसरी तरफ लोहिया गांव भवानीपुर में चौपाल लगा कर लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया। विकास और निर्माण कार्य वास्तविक रूप से धरातल पर दिखे। सचिव के आगमन को लेकर बीएसए कार्यालय, तहसील परिसर आदि में तैयारियां जोरों से चलती रहीं। बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण कार्य सावधानीपूर्वक करें। कोई भी व्यक्ति नहीं छूटना चाहिए।
कलेक्ट्रेट परिसर में समीक्षा के दौरान सचिव ने कहा कि जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करें। शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। अधिकारी निर्माण कार्याें को ससमय और गुणवत्तापूर्ण पूरा करायें। विकास कार्याें में उदासीनता क्षम्य नहीं होगी, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अधिकारी निरीक्षण कार्याें में तेजी लायें। नोडल अधिकारी ने पीडब्लूडी, आरईएस, सीएनडीएस, सेतु निगम, पैकफेड, आवास विकास आदि कार्यदायी संस्थाओं के कार्याें की व्यापक समीक्षा की। सचिव ने एनएफएसए, विद्युतीकरण, राज्य पोषण मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, पारदर्शी किसान योजना, माध्यमिक विद्यालय निर्माण, बालिका छात्रावास, कुक्कुट योजना आदि की समीक्षा की। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया।
सचिव ने स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, मनोरंजन कर, विद्युत देय, नगर निकाय के अधिकारियों को लक्ष्य ससमय पूरा करने को कहा। जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने विकास कार्यों की जानकारी दी। सीडीओ अमित कुमार सिंह ने इंदिरा, लोहिया आवास आदि की जानकारी दी। बैठक में एडीएम विजय बहादुर, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र राम, एनआरएलएम सुशील तिवारी, डीपीओ गुरमीत गुप्ता, प्रभारी सीवीओ आईएन सिंह, डीएसटीओ संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।