Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Be cautious towards workers coming from outside

बाहर से आने वाले श्रमिकों के प्रति बरतें सतर्कता

Thu, 30 Apr 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Be cautious towards workers coming from outside
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को डीएम सुशील कुमार पटेल ने क्वारंटाइन सेंटर के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर की स्थापना व कम्यूनिटी किचन तथा कंट्रोल रूम की व्यवस्था का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एकाध दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रमिकों के आने की संभावना है। उनके लिए जिन विद्यालयों को अस्थायी आश्रय स्थल अथवा क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। वहां के नोडल अधिकारी पुन: भ्रमण कर देख लें कि आश्रय स्थलों में प्रमुख रूप से सोने का उपयुक्त व पर्याप्त कमरे, सफाई, शौचालय, स्नानागार,, विद्युत आपूर्ति, पंखा, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छ पेयजल, अस्थायी किचेन, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि कतिपय स्कूलों में स्नानागार व किचेन की व्यवस्था नहीं भी हो सकती है। अत: ऐसे स्थलों पर अस्थायी स्नानागार व किचेन की व्यवस्था करें तथा एक कक्ष खाद्यान्न व अन्य सामान रखने के लिये आरक्षित भी करें ताकि कोई भी खाद्यान्न बाहर न रहे। खाना बनाने के लिये बेसिक शिक्षा अधिकारी एमडीएम में प्रयोग होने वाले भगोना, कूकर, गैस व गैस चूल्हा आदि उपलब्ध करायें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु समुचित व्यवस्था करायी जाय। आने वाले सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जहां पर आने वाले लोगों को 14 दिन के लिये रखा जायेगा। वहां पर गद्दा, खाना बनाने के लिये संबंधित उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी करेंगे। नोडल अधिकारी वहां पर खाना व सोने के लिये हर व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। प्रत्येक कमरे में पंखा, प्रकाश व्यवस्था रहे। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि वे इन जगहों पर विद्युत कनेक्शनों की जांच करा लें। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी एमए अंसारी, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह के अलावा सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed