{"_id":"6807ebfe6bc226c25600d079","slug":"baraatis-were-beaten-up-six-people-including-the-groom-were-injured-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-132708-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बरातियों की पिटाई, दूल्हा समेत छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बरातियों की पिटाई, दूल्हा समेत छह लोग घायल
विज्ञापन
कछवां। क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में सोमवार की रात बरात में डीजे बंद कराने को लेकर घराती पक्ष के पट्टीदारों ने बरातियों की पिटाई कर दी। इसमें दूल्हा समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी संपन्न कराई। दूल्हे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वाराणसी के राजा तालाब निवासी मोहन राम राजभर ने तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे विनोद कुमार राजभर का विवाह बच्चेलाल राजभर, निवासी भिखारीपुर, थाना कछवां की बेटी सुमन के साथ तय हुआ था। सोमवार की रात वह बेटी की बरात लेकर भिखारीपुर पहुंचे।
रात 11 बजे द्वार पूजा के लिए रोड लाइट, रथ के साथ बराती बच्चे लाल राजभर के घर पहुंचे। उसी समय बच्चेलाल के पट्टीदार सोनू रंजीत, गुलाब, धर्मेंद्र, लल्ला राजभर व 10 अज्ञात नाच गाना बंद करने की धमकाने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद द्वार पूजा का मार्ग बंद कर रोड लाइट का तार काट दिया, जिससे अंधेरा हो गया। बरातियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की राड से बरातियों पर हमला कर दिया। इससे दूल्हा विनोद कुमार राजभर के अलावा बरात में शामिल निवेद कुमार राजभर, अभिषेक राजभर, अंकित राजभर, आशू कुमार राजभर और सोनू राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोपियों ने रोड लाइट और रथ को तोड़ दिया। दूल्हा विनोद कुमार राजभर अपनी जान बचाने के लिए समधी बच्चे लाल के घर में घुस गया। विपक्षी ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दिया।
कछवां थानाध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि दूल्हे के पिता की तहरीर पर सोनू, रंजित, गुलाब, धर्मेंद्र, लल्ला और 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।