{"_id":"6126531e8ebc3e887b79faf8","slug":"banwari-swinging-on-the-swing-now-don-t-be-afraid-of-steps-mirzapur-news-noi607817123","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूला झूल रहे बनवारी, अब कदम की डरवा ना..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूला झूल रहे बनवारी, अब कदम की डरवा ना..
विज्ञापन
मिर्जापुर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल में संस्कार भारती व लायंस क्लब के तत्वावधान में कजरी उत्सव का आयोजन किया गया। कजरी की पूर्व संध्या पर हुए इस कार्यक्रम में कलाकारों ने मनभावन गीत प्रस्तुत किए। कलाकारो नें झूला झूल रहे बनवारी, अब कदम की डरवा ना... आदि प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं संस्कार भारती ध्येय गीत से किया गया। लायन अनिल बरनवाल ने अतिथियों का अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। चौलर कलाकारों ने चौलर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री योगेंद्र भी उपस्थित रहे। एक दर्जन से अधिक कजरी गायकों में भानु प्रताप सिंह, सुरेश मौर्य, दयाशंकर जोशी, मंटू मिश्रा, मृदुला श्रीवास्तव, अमरनाथ शुक्ला, रागिनी चंद्रा, कल्पना गुप्ता, सूफिया बेगम, रानी सिंह, शिवलाल गुप्ता, लखन केसरी, राम नारायण यादव आदि ने खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि मिर्जापुर की कजरी विद्या विख्यात है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने संस्कार भारती व लायंस क्लब को इस आयोजन के लिए बधाई दी।
कहा कि जागरण की यह परंपरा अब लुप्त हो रही है। यह प्रयास अति उत्तम है। उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी, अनिल बरनवाल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मोहन गोस्वामी, शंकर राय एवं संतोष तिवारी ने किया। आगत लोगों का स्वागत लायंस क्लब की अध्यक्ष मीनू मिश्रा तथा धन्यवाद संस्कार भारती के अध्यक्ष राजकुमार पाहवा ने किया। इस अवसर पर जया पांडेय, विभूति मिश्रा, नंदनी मिश्रा, सोहन श्रीमाली, राजपति ओझा, राजेश मिश्रा, डॉक्टर संदीप श्रीवास्तव, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. एसपी सिंह, विष्णु मालवीय, गोवर्धन त्रिपाठी, भगवती केसरी, गोपाल जी, संतोष तिवारी, देवी प्रसाद मौर्य, आशुतोष सोनी, प्रमोद गुप्ता, सुधा गुप्ता, मोहन स्वामी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री योगेंद्र ने कहा कि बहुत से कलाकारों ने आजादी की लड़ाई में कजरी के माध्यम से देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति कर लोगों में जोश भरा। आजादी के इस अमृत महोत्सव में उनका स्मरण और उनके प्रति आभार जताना आवश्यक है। जिन लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दी उनके नामों को संकलित करना और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना यह संस्कार भारती का काम होना चाहिए। बहुत से कलाकार चित्रकार साहित्यकार एवं देश के लिए न्योछावर हो गए। ऐसे लोगों को इस अमृत महोत्सव में याद करके उनके लिए कृतज्ञता ज्ञापित किया जा सकता है।