{"_id":"585436944f1c1b896064ba92","slug":"banks-didnt-give-appropriate-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों से नहीं मिल रहे पर्याप्त रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों से नहीं मिल रहे पर्याप्त रुपये
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
डंकीनगंज स्थित एटीएम के बाहर कैश निकालने के लिए शुक्रवार को लाइन में खड़े लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हजार रुपये अदद के लिए सुबह से ही खाताधारक एटीएम व बैंकाें के बाहर एकत्रित हो जा रहे हैं लेकिन उनको पर्याप्त रुपये का भुगतान नहीं हो पा रहा है। खाताधारकों के एकाउंट में पैसे हैं, बावजूद इसके उनके हाथ में रुपये नहीं आ रहे हैं। नोटबंदी के बाद से ही जिले के अधिकांश एटीएम खाली चल रहे हैं, वहीं नोट की किल्लत के चलते लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
नोटबंदी के 38 दिन गुजर जाने के बाद भी मिर्जापुर नगर एवं विंध्याचल सहित जिले के ग्रामीण अंचलों में स्थित बैंकों व एटीएम खाताधारकाें की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह बैंक खुलने के पूर्व ही बैंकाें के बाहर खाताधारक जुटने लगे थे, जैसे ही बैंक खुला और रुपये मिलना शुरू हुआ कतार अपने आप ही बड़ी होती चली गई। ग्रामीण इलाकों के अधिकांश बैंकाें से किसी को एक किसी को दो तो किसी को तीन से चार हजार रुपये का भुगतान हो पाया।
पूछे जाने पर बैंक के मैनेजर ने बताया कि कैश की कमी के कारण ऐसा किया जा रहा है। नगरीय इलाकों में कुछ बैंकाें में तो 24 हजार रुपये का भुगतान ग्राहकों को किया गया, लेकिन अधिकांश बैंकों में रुपये की कमी होने की बात कह कर कम पैसे का भी भुगतान किया गया, जिससे ग्राहकों में मायूसी छाई रही।
विज्ञापन
नगर के डंकीनगंज, चौबेटोला, रतनगंज, वासलीगंज, इमरती रोड, बेलतर, त्रिमोहानी, रमईपट्टी, स्टेशन रोड, तहसील चौराहा, रोडवेज तिराहा, धुंधी कटरा, संकटमोचन रोड सहित कई अन्य इलाकों में स्थित विभिन्न बैंकों पर खाताधारकों का तांता लगा रहा, वहीं नगर के गिने-चुने खुले एटीएम से रुपये निकालने के लिए ग्राहक डटे रहे। कहीं-कहीं बैंकों से पैसा लेने में ग्राहकों व बैंक कर्मियों में काफी नोकझोंक भी हुए, बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला किसी तरह शांत हो पाया।