{"_id":"63865e6fef15f94ff1596e57","slug":"bank-worker-and-girl-died-in-accidents-mirzapur-news-vns6861395109","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हादसों में बैंककर्मी और बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हादसों में बैंककर्मी और बालिका की मौत
विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के खानजादीपुर गांव के पास मंगलवार को शाम को बैंककर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उधर, एक अन्य दुर्घटना में लालगंज थाना क्षेत्र के दीपनगर मार्ग पर ट्रैक्टर के टक्कर से सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
वाराणसी के सामने घाट मारुति नगर निवासी शैलेश कुमार सिंह (32) पुत्र कमलाकांत सिंह इमिलियाचट्टी स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में तैनात थे। वे बैंक कार्य से खाली होने के बाद बाइक से घर वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में चुनार के खानजादीपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में शैलेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
शैलेश की पत्नी रंजना सिंह भी बैंक आफ बड़ौदा वाराणसी में कार्यरत हैं। उनसे एक तीन वर्ष का पुत्र है। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन, बैंक आफ बड़ौदा वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक नीलमणि, कर्मचारी संगठन के नेता गौरव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि सड़क हादसे में मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शैलेश के भाई उदयभान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के कोलकम गांव निवासी रामआसरे की सात वर्षीय पुत्री विद्यालय से घर लौट रही थी। रास्ते में दीपनगर मार्ग पर उसे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। लालगंज थानाध्यक्ष राम नरायन राम ने बताया कि ट्रैक्टर के टक्कर से बालिका की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।