फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bank's security also lapses, negligence taken

बैंक की सुरक्षा में भी चूक, बरती गई लापरवाही

Tue, 08 Jun 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Bank's security also lapses, negligence taken
मिर्जापुर। बैंक के अंदर से रुपये से भरा बैक लेकर फरार हो जाना बैंक की सुरक्षा में बड़ी चुक है। बैंक के अंदर, कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरे लगे रहते हैं, उन पर नजर रखी जाती है। आने वाले लोगों पर निगरानी रखने के लिए गार्ड की तैनाती की जाती है। पुलिस भी भ्रमण करके बैंक में संदिग्ध पर नजर रखने का निर्देश देती है। बैंक में एक गार्ड की तैनाती है। जो गेट के पास खड़ा था। बैंक में शीशे का दरवाजा बंद रहता है। वहीं पर एटीएम मशीन लगी है। गार्ड एटीएम मशीन के सामने ही रहता है। इसके बाद भी संदिग्ध युवक बैंक में अंदर घुसता है, वहां समय बीताता है, मौके की तलाश करता है और फिर बैग लेकर भाग निकलता है। भागने वाले को गार्ड नहीं रोक सका। गार्ड का कहना था कि उस दौरान वह एटीएम में अधिक लोगों के आने के कारण वहां खड़ा था। एटीएम दरवाजे के एकदम पास है। इसके बाद बैग लेकर भागने वाला युवक दरवाजा खोला उसके बाद बाहर गया। जो बैग लेकर गया, वह बैग सिर्फ कैश जमा करने वाली कंपनी के लोग ही लेकर आते हैं। ऐसे में गार्ड की जिम्मेदारी बनती है कि वह उसे रोके, पर उसे तो भनक ही नहीं लगी। कैश जमा कराने आए कर्मचारियों की लापरवाही भी समझ से परे है। लाखों रुपये कैश पास होने के बाद भी वे चौंकन्ने नहीं थे।
विज्ञापन

प्रमुख बाजार के बैंक में हुई घटना, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
मिर्जापुर। शहर में लगातार घटनाएं हो रही हैं और अपराधी, पुलिस से दो कदम आगे हैं। हाल ही में नगर के सिविल लाइंस में भी गोली मारकर सिंचाई विभाग के कर्मचारी की हत्या करने के बाद बाइक सवार फरार हो गए थे। इसके बाद शहर की सुरक्षा के लिए बैरियर लगाए जाने का दावा किया गया था, जिससे भागने वालों को पकड़ा जाए। पर इस बार तो भीड़भाड़ वाले बाजार से बाइक सवार 50 लाख कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस की सारी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बदमाश पुलिस को बार-बार चुनौती दे रहे हैं, पर पुलिस फिलहाल उनकी चुनौती के आगे पस्त, बेबस नजर आ रही है।
विज्ञापन

नगर के कटरा कोतवाली स्थित डंकीनगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत सबसे अधिक बैंक आते हैं। इसके अलावा बड़े रिटेल स्टोर भी इस इलाके मेें है। बदली कटरा में दो रिटेल स्टोर, एक्सिस और पंजाब नेशनल बैंक हैं। आगे डंकीनगंज में एसबीआई, एसडीएफसी, इंडियन बैंक आदि बैंक और होटल आदि है। सबसे अधिक बैंक होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से इस इलाके की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी होनी चाहिए, पर जिस तरह से युवक बैंक से 50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए हैं। उससे पुलिस की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। इस बार पुलिस के पास सीसी टीवी फुटेज भी है। देखना होगा कि पुलिस कब तक बाइक सवारों को पकड़कर पैसा बरामद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 से अधिक लोगों का पैसा जमा करती है कंपनी
मिर्जापुर। लखनऊ की रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का कार्य बैंक में कैश जमा कराने का है। कैश जमा करने वाली कंपनी का जिले में 20 से अधिक बैंक, कंपनी, मॉल आदि लोगों का टाइअप है। जिनका पैसा वह उनके संबंधित बैंक में जमा कराती है। इस कंपनी में पांच लोग कार्यरत है। इसमें तीन कस्टोडियन जोगियाबारी निवासी रवि यादव, पवन यादव, ककराही निवासी सूर्यजीत और चालक महेंद्र मौर्या निवासी सोहता अड्डा और जोगियाबारी निवासी गार्ड दिनेश यादव कार्य करते हैं।
कैश वैन का किया गया होगा पीछा
मिर्जापुर। जिस तरह से पलक झपकते ही बैंक के अंदर से रुपये से भरा बैग लेकर युवक फरार हुआ है। इससे तो यही लग रहा है कि उचक्कों हर मूवमेंट की सटीक जानकारी थी। कब, कहां, कितना पैसों का लेन देन होता है, इसकी पूरी जानकारी थी। वह काफी समय से कैश वैन के कार्य पर नजर रख रहे होंगे। पहले से रेकी की गई होगी। कैश वाहन के आगे-पीछे दो कैमरा लगा है। बैंक के सीसी टीवी फुटेज और कैश वैन के सीसी टीवी फुटेज की जांच करने पर कैश वैन का पीछा करने वाले की शिनाख्त हो सकती है।
दो बाइक पर तीन लोग थे सवार
मिर्जापुर। बैंक से कैश बैग लेकर भागने वालों में तीन लोग सवार थे। इसमें दो बाइक भी शामिल थी। सीसी टीवी फुटेज में बाइक सवार दिखाई दिए है। इसमें एक पल्सर बाइक थोड़ी दूर आगे मंदिर के पास बेलखरिया का पुरा मार्ग की गली पर खड़ी थी। एक बाइक स्प्लेंडर बाइक सवार बैंक के पास खड़ा था। बैंक से बैग लेकर भागा युवक बाहर आने पर बेलखरिया का पुरा गली के पास खड़े बाइक सवार के पास पहुंचा और फरार हो गया। सभी मास्क लगाए थे।
साथ में कैश जमा करने वाले की तलाश
मिर्जापुर। कंपनी का कर्मचारी जब कैश जमा कर रहा था तो उस समय बगल के कैश काउंटर पर एक युवक कैश जमा कर रहा था, पुलिस को उस पर भी शक है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। जिससे कुछ सुराग हाथ लग सके।
घटना के समय कंपनी के दो कर्मचारी कहीं दूसरी जगह थे
मिर्जापुर। जब सूर्यजीत एक्सिस बैंक में पैसा जमा कर रहा था तो उसके कंपनी के दो अन्य लोग दूसरी जगह थे। इसमें रवि यादव एसबीआई डंकीनगंज में एक माल का साढ़े तीन लाख रुपये जमा करने गया था। उसका साथी पवन यादव दूसरे माल में पैसा लेने गया था।

बैग में थे 500 और 200 के नोट
मिर्जापुर। एक्सिस बैंक से जिस बैग को लेकर युवक फरार हुए है, उसमें 500 और 200 के नोट थे। बैग में 500 का 9200 नोट कुल 46 लाख और 200 के दो हजार नोट कुल चार लाख रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed