फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bank employees registered their protest by wearing black armbands.

Mirzapur News: काली पट्टी बांधकर बैंक कर्मियों ने जताया विरोध

Wed, 09 Sep 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bank employees registered their protest by wearing black armbands.
डंकीनगंज ​स्थित इंडियन बैंक पर बांह पर काली पट्टी बांधकर मांग दिवस मनाते कर्मचारी।-सोशल मीडिया।
कहा- मांगें नहीं मानीं तो 28 से तीन दिन बैंक बंद रखने की चेतावनी
विज्ञापन


मिर्जापुर। विभिन्न मांगों के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को जिले के बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। मांग दिवस मनाया।

फोरम के संयोजक सुरेश पांडेय ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता से बैंक कर्मियों को हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में सभी शाखाओं में तालाबंदी कर सुबह 11 बजे इंडियन बैंक डंकीगंज शाखा पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक बैंक कर्मियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो 28, 29 और 30 सितंबर को देशभर में बैंक बंद कर सड़क पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में इंडियन बैंक, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक और एसबीआई समेत विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed