{"_id":"623b69ff4b02e176050352ab","slug":"ban-on-carrying-mobile-in-examination-hall-mirzapur-news-vns644585569","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 113 केंद्रों पर 24 मार्च से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। यह परीक्षा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की निगरानी में होगी। साथ ही नकल कराने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) लगाने की बात कही गई है। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है। छात्राओं की जांच केवल महिला शिक्षक अथवा पुलिसकर्मी ही करेंगी। परीक्षा कक्ष में किसी को भी मोबाइल ले जाने पर रोक रहेगी।
बताया गया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में और जरूरत पड़ने पर उसके बाहर भी धारा-144 लागू की जाएगी। परीक्षा केंद्रों से न्यूनतम एक किमी की परिधि में फोटो कापी व स्कैनर का संचालन परीक्षा अवधि में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा कार्य से जुड़े केंद्र व्यवस्थापकों व शिक्षकों के साथ धमकी भरा व्यवहार भी अपराध माना जाएगा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस वर्ष जिले में 63860 विद्यार्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में इस वर्ष 66097 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। संस्थागत में 63,860 परीक्षार्थी हैं, शेष व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। संस्थागत में 32,088 बालक और 31,772 बालिकाएं हैं। लगभग 2200 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे।माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा वर्ष 2022 में हाईस्कूल में 18206 बालक और 17246 बालिका सहित 35452 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 13882 बालक और 14526 बालिका सहित 28402 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। जिले में सात राजकीय, 41 एडेड और 59 स्ववित्तपोषित विद्यालय सहित 107 परीक्षा केंद्र हैं। हाईस्कूल में 121 और इंटरमीडिएट में 2116 सहित 2237 व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे। इनके लिए लगभग 22 सौ कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उनका विवरण बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। इसमें से 1700 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक व पांच सौ परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र आ चुके हैं। जिला स्तरीय उड़ाका दल का गठन किया जा चुका है। परीक्षा अपने निर्धारित समय व कार्यक्रम के अनुसार होगी।
- सत्येंद्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
ऑनलाइन ड्यूटी में गड़बड़ी
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार ऑनलाइन ड्यूटी लगाई गई है। इसके चलते तमाम तरह की गड़बड़िया सामने आ रही है। पहली बात तो केंद्र व्यवस्थापक को ही दूसरे केंद्र पर कक्ष निरीक्षक बना दिया गया। इतना ही नहीं कक्ष निरीक्षकों के विषय में भी गड़बड़ी हुई है। सबसे बड़ी बात कि बैंक अकाउंट जिसके माध्यम से कक्ष निरीक्षकों को पारिश्रमिक का भुगतान होना है, भी गलत है। कई कक्ष निरीक्षकों का बैंक का नाम ही गलत लिख दिया गया है। इससे बड़ी समस्या होने की संभावना है।
तीसरी आंख की निगहबानी में विद्यार्थी देंगे परीक्षा
शेरवां। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा तीसरी आंख की निगहबानी में 24 मार्च से शुरू हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते काफी दिनों से कालेजों के बंद होने के चलते छात्रों की पढाई पूरी नहीं हो सकी है। कोर्स अधूरे रह गए। परीक्षार्थियों को आधे-अधूरे तैयारी के साथ परीक्षा कक्ष में बैठना होगा। वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं का कहना है कि हम परीक्षा के लिए तैयार हैं।
बृहस्पतिवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रो पर चाक चौबंद व्यवस्था कर ली गई है। बुधवार को परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को बैठने के लिए डेस्क स्लीप चस्पा किया गया। पूर्व संध्या पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर अपने-अपने अनुक्रमांक का कक्ष वार मिलान करते हुए नजर आए। मुराहू सिंह इंटरमीडिएट कालेज मनउर के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल के 243 व इंटरमीडिएट के 318 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्र पर प्रत्येक परीक्षा कक्ष में डबल सीसी कैमरे, वायस रिकॉर्डर, राऊडर लगाए गए हैं। जिसकी मानीटरिंग केंद्र व्यवस्थापक व कम्प्यूटर आपरेटर अपने कक्ष से गोपनीय तरीके से करेंगे। देवकली इंटरमीडिएट कालेज जमालपुर के प्रधानाचार्य डा. महेंद्र प्रताप दूबे ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल के 451 व इंटरमीडिएट के 425 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षार्थियों से तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने की अपील की है।