{"_id":"5fdcf8988ebc3e3d9523b5c9","slug":"bami-villagers-demonstrated-at-the-collectorate-mirzapur-news-vns564207150","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासे में फेल पुलिस, निर्दोष ग्रामीणों को कर रही प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासे में फेल पुलिस, निर्दोष ग्रामीणों को कर रही प्रताड़ित
विज्ञापन
पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते लालगज बामी गांव के ग्रामीण ।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। बामी गांव में पिछले दिनों तीन किशोरों की हत्या मामले में निर्दोष ग्रामीण और किशोरों को प्रताड़ित करने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस निर्दोष लोगों को थाने ले जाकर पिटाई कर रही है। जिलाधिकारी ने एसपी से बात कर मामले में निर्दोषों पर कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया।
बामी गांव निवासी तीन किशोरों की हत्या के बाद से पुलिस गांव के लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। इसके बाद भी पुलिस हत्याकांड का सुराग हासिल नहीं कर सकी है। बीते दिनों किशोरों के परिजनों के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद पुलिस ने फिर से ग्रामीणों को उठाकर कड़ाई से पूछताछ करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने जिन लोगों को शुरू में उठा कर पूछताछ की थी उनसे दोबारा थाने लाकर पूछताछ कर रही है। इसके खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके पति, पुत्र, भाई आदि परिवार के सदस्यों को थाने ले जाकर पिटाई कर रही है। आरोप है कि पुलिस रसूखदारों को पूछताछ कर छोड़ दे रही है। डीएम ने एसपी से बात कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
.
पांच दिन से पुत्र थाने में, मां कलेक्ट्रेट में हो गई बेहोश
मिर्जापुर। पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर गांव निवासी एक महिला ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपने पुत्र को बचाने की गुहार लगाने आई। पुत्र को पुलिस द्वारा पिटाई करने की बात बताते हुए महिला बेहोश हो गई। गांव निवासी बैैदरून बेगम ने बताया कि उसके दो पुत्र है। बड़ा पुत्र सैफ अली है। वह सोहन हलुआ बेचकर किसी तरह परिवार का खर्च चलाता है। पुलिस उसे पांच दिन से थाने ले जाकर उसकी पिटाई कर रही है। बताया कि उसका पुत्र निर्दोष है। पुलिस उसे जबरदस्ती हत्या करने की बात कबूलने को कह रही है। यह कहते हुए महिला बेहोश हो गई।
विज्ञापन
..
दो मजरे के आधे परिवारों में नहीं बन रहा भोजन
मिर्जापुर। पुलिस प्रताड़ना को लेकर बामी गांव के हासमीनगर और हुसैन नगर मजरे में आधे परिवार में भोजन नहीं बन रहा है। दोनों मजरे में 100 परिवार हैं। शबाना आजमी ने कहा कि पुलिस उसके भाई, अमरुल ने कहा उसके पति को पुलिस थाने लाकर प्रताड़ित कर रही है। सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के निवासी कृष्णा ने बताया कि वह अपने मामा के घर कन्हईपुर आया था। पुलिस उसे प्रताड़ित कर रही है।