{"_id":"6950411431443a82e60f9203","slug":"badminton-shivang-of-saharanpur-and-utkarsh-of-lucknow-won-their-matches-mirzapur-news-c-20-1-vns1007-1235803-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन : सहारनपुर के शिवांग और लखनऊ के उत्कर्ष ने जीते अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन : सहारनपुर के शिवांग और लखनऊ के उत्कर्ष ने जीते अपने मैच
भरूहना में प्रदेश स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी, स्रोत संवाद
Link Copied
मिर्जापुर। यूथ गेम्स एसोसिएशन की ओर से स्व. पल्लवी शुक्ला की स्मृति में यूथ स्पोर्ट्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार को बरौधा कचार स्थित विंध्य बैडमिंटन एकेडमी के इंडोर बैडमिंटन हाॅल में किया गया। महासचिव प्रमोद चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पहला मैच सहारनपुर के शिवांग गोयल और लखनऊ के प्रशांत भदौरिया के बीच हुआ। इसमें शिवांग ने 15-12, 15-13 से विजयी हुआ। दूसरा मैच लखनऊ के उत्कर्ष सिन्हा और मिर्जापुर के आशुतोष ओझा के बीच हुआ। इसमें उत्कर्ष ने 15-5 और 15-4 से मैच जीत लिया। अंडर-15 के डबल्स मैच में आर्यन मौर्या-अनुपम मौर्या और सोनभद्र के आयुष पटेल और उज्ज्वल यादव के बीच मैच हुआ। इसमें आर्यन और अनुपम विजयी रहे। 28 दिसंबर को मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और लखनऊ के बीच होगा। अतिथि के रूप में आकाश मालवीय रहे। इस दौरान डा. समय सिंह, कीर्ति सिंह, भोला चौहान, राहुल कुमार व अमरेश आदि रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।