फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bad weather again, increased cold due to drizzle

फिर बिगड़ा मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Thu, 10 Feb 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bad weather again, increased cold due to drizzle
दो-तीन दिन तक कड़ी धूप के बाद बुधवार को सुबह अचानक मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया। सुबह कोहरे के बीच उठे बादलों के चलते दिनभर धुंध सा छाया रहा। तेज हवाओं के कारण कहीं-कहीं हुई बूंदाबांदी के चलते ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों लंबे समय तक बादल और कोहरे के चलते बढ़े शीतलहर से पशु-पक्षी सहित आम जन ठंड से बेहाल रहे हैं। इधर दो, तीन दिनों से खिलकर धूप निकलने से लोग राहत में थे। इस बीच बुधवार की सुबह मौसम बिगड़ गया। सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि कुछ देर बाद सूर्य देव के दर्शन से लगा कि मौसम खुल जाएगा, लेकिन बादलों की लुकाछिपी दिनभर जारी रही। इससे दिनभर लोग ठंड से बेहाल रहे। बारिश की आशंका देख किसान खेतों में आलू की खोदाई आदि में जुटे रहे। डीएसटी महामना जलवायु परिवर्तन केंद्र के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिर से शुरू हो गया है, लेकिन इसका असर ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा। कुछ बूंदाबांदी से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट के फलस्वरूप ठंड और गलन में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी की संभावना है। सुबह और शाम कोहरा पड़ सकता है। एक - दो दिनों में मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed