फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Backers should help entrepreneurs

बैकर्स उद्यमियों को करें सहयोग

Tue, 29 Sep 2020 07:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Backers should help entrepreneurs
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने बैंकर्स से कहा कि वे उद्यमियों के साथ सहयोग करें। साथ ही स्वरोजगार की योजनाओं में प्रगति न लाने पर उन्होंने नाराजगी भी जतायी। चेतावनी दी कि जिस बैंक की प्रगति खराब होगी। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने में बैंकर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। अतएव उद्योग विभाग द्वारा जो आवेदन पत्र बैंकों ऋण के लिये भेजा जाये उसमें अपेक्षित प्रगति लायें। उद्योग विभाग के प्रबन्धक ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना अंतर्गत शासन द्वारा भौेतिक लक्ष्य 60 तथा वित्तीय लक्ष्य 116.4.0 लाख आवंटित किया गया था। जिसके सापेक्ष भौतिक 208 एवं वित्तीय 334.58 लाख आवेदन पत्र आन लाइन बैंक शाखाओं को प्रेषित कर दिया गया है तथा यूजर आईडी एवं पासवर्ड जिला अग्रणी प्रबंधक के माध्यम सम समस्त शाखा प्रबंधकों को प्रेषित किया गया है परन्तु अभी तक मात्र 10 आवेदन पत्रों की स्वीकृति करते हुये चार आवेदन पत्रों पर वितरण की कार्रवाई किया गया है। इसी प्रकार एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। बैठक में उद्यमियों ने बताया कि माह में मात्र दो दिन औद्योगिक आस्थान में सफाई करायी गयी परन्तु वहां पर और सफाई कराने की आवश्यकता है। साथ ही पंजीयन न होने पर एक उद्यमी के लीज डीड को निरस्त करने के लिए एक सप्ताह की नोटिस देने को कहा गया। बैठक में मिनी औद्योगिक रामनगर सीकरी मिर्जापुर में स्थिति औद्योगिक इकाइयों के निरस्तीकरण, औद्योगिक आस्थान मिर्जापुर मेन गेट क्षतिग्रस्त होने पर भी चर्चा की गयी। सुरक्षा पर भी चर्चा की गयी। बैठक में कारपेट उद्यमी राजकुमार, पीतल उद्यमी, मोहन दास अग्रवाल, भोलानाथ पाण्डेय के अलावा जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल, एलडीएम, सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed