फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   babita beats all mirzaur

दौड़ में बबिता तो भाला प्रक्षेप में ज्योति रही अव्वल

Sun, 02 Feb 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
babita beats all mirzaur
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22वें दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय लालगंज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ रामलोचन यादव ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत सम्मान किया। पूर्व वर्ष के चैंपियन छात्र देवेंद्र यादव व मोनी गोंड ने मशाल दौड़ एवं शपथ ग्रहण कराया। इसके बाद रोवर्स रेंजर्स, एनसीसी एवं क्रीडा प्रतिभागियों द्वारा मुख्य अतिथि को मार्चपास्ट की सलामी दी गयी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने छात्र छात्राओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बड़े लक्ष्य को ध्यान में रखकर पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ब्रह्मदेव ने कहा कि हमारा राष्ट्र एक प्रगतिशील राष्ट्र है जहां खेलों में पुरुषों के साथ महिलाओं की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता प्रथम दिन 200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग हीट्स, भाला प्रक्षेप, लंबी कूद, ऊँची कूद खेल में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाला प्रक्षेपण में ज्योति यादव (बीए प्रथम वर्ष) प्रथम, सुमन कुमारी (बीए दितीय वर्ष) दितीय स्थान व संगीत यादव (बीए तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही 400 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में बबिता कुमारी (बीए प्रथम वर्ष)प्रथम, कुमारी मोनी गोंड (एमए प्रथम वर्ष) द्वितीय व रेखा देवी (बीए द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद छात्र वर्ग में संतोष यादव (एमए प्रथम वर्ष) प्रथम, देवेन्द्र यादव (एमए द्वितीय वर्ष) दितीय व रामनरायन (एमएससी प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ सूबेदार यादव, डॉ. शेफालिका राय, डॉ. रजनीश, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ नलिनी सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि प्रमुख मौजूद रहे। समारोह में मेजर कृपा शंकर सिंह, गणेश सिंह, आदि प्रमुख मौजूद रहे । संचालन डॉ दीप नारायण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed