फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   B Tech student found hanging in Allahabad

बीटेक छात्र इलाहाबाद में फंदे से लटका मिला

Tue, 27 Oct 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 27 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय एक छात्र का शव इलाहाबाद जनपद में रहने वाले उसके एक दोस्त के कमरे में फांसी के फंदे से लटकते हुए सोमवार को मिला।
विज्ञापन


युवक फंदे पर कैसे लटका या उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी अभी तक किसी को नहीं है। आसपास रहने वाले लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
लालगंज थाना क्षेत्र के डंगहरा गांव निवासी शिवम दूबे 20 वर्ष पुत्र नीलेश दूबे अपोलो कालेज कानपुर में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।

इसके पूर्व वह इलाहाबाद में बिहार निवासी एक दोस्त के साथ इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था, लेकिन कुछ महीनों पहले वह कानपुर के इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश ले लिया और वहीं पर रह कर पढ़ाई करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को वह कानपुर से इलाहाबाद में रहने वाले अपने दोस्त के कमरे पर पहुंचा। दोस्त के नहीं मिलने पर उसके पड़ोसी से कमरे में चाभी लेकर अंदर गया।

सोमवार की सुबह देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो अगल बगल रह रहे छात्रों ने उसे आवाज लगाई। कई बार आवाज लगाने के बाद  भी बाहर नहीं आया तो छात्रों को आशंका हुई।

खिड़की से झांक कर देखा तो शिवम फांसी के फंदे से लटक रहा था। यह देखते ही सभी हैरान हो गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर परिवार को घटना की सूचना दी।


पुत्र के मौत की खबर लगते ही परिवारीजन भी भौचक्के रह गए। आनन फानन में भाग कर इलाहाबाद पहुंचे लेकिन उनको उसके मौत का अभी तक कारण नहीं पता चल सका था कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed