फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ayushman's Golden Card to be made free on CHC-PHC

सीएचसी-पीएचसी पर नि:शुल्क बनेगा आयुष्मान का गोल्डेन कार्ड

Sun, 03 Jan 2021 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ayushman's Golden Card to be made free on CHC-PHC
मिर्जापुर। मोदी सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के बनाए जा रहे गोल्डेन की प्रक्रिया धीमी होने के मद्देनजर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने पीएचसी-सीएचसी पर आने वाले लाभार्थियों का नि:शुल्क गोल्डेन कार्ड बनाने का निर्देश दिया है। इससे कार्ड बनाने का 30 रुपये नहीं देना पड़ेेगा। यही नहीं गोल्डेन कार्ड बनाते समय जिन लोगों को बायोमेट्रिक पर अंगुठा का निशान नहीं आता है। उनके लिए बिना बायोमेट्रिक के कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध सिन्हा ने बताया कि जिले में गोल्डेन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने निर्देश दिया है कि गांव में गोल्डेन कार्ड बनवाने आने वाले लोगों का नि:शुल्क गोल्डेन कार्ड बनवाया है। बहुत से लाभार्थी के पास पैसा नहीं होता है, इस कारण वे गोल्डेन कार्ड नहीं बनवा पा रहे है। इसे देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। इसके लिए गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए जिले के 11 केन्द्रों पर तैनात आरोग्य मित्र गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य करेंगे। इसके लिए जिले के लाभार्थी प्रधानमंत्री पत्र, मुख्यमंत्री पत्र, आधार कार्ड व निर्वाचन पहचान पत्र ले जाकर सीएचसी-पीएचसी पर जाएंगे। वहां पर उनका नि:शुल्क गोल्डेन कार्ड बनेगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल मिश्र ने बताया कि बहुत से वृद्ध है जिनका अंगुठे का निशान बायोमेट्रिक में नहीं लता है। इस कारण उनका गोल्डेन कार्ड नहीं बन पाता है। इसके लिए उन्हें भी सुविधा प्रदान की गई है। उनका गोल्डेन कार्ड बिना बायोमेट्रिक के बनवाया जाएगा। इससे गोल्डेन कार्ड बनवाने वालों की संख्या में वृद्धि होगी और जल्द ही आयुष्मान के जितने लाभार्थी है। उनका गोल्डेन कार्ड बन जाएगा।
विज्ञापन

इन आरोग्य मित्रों की हुई नियुक्ति
मिर्जापुर। गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए जिले में आरोग्य मित्र की नियुक्ति की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जमालपुर में अभिषेक विश्वकर्मा, मंडलीय चिकित्सालय में शुभम जायसवाल, महिला चिकित्सालय में निशांत त्रिवेदी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोन में नीलेश कुमार गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरुसण्डी में संजय कुमार यादव व विन्ध्याचल में भागीरथ राज तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य कछवां में पवन कुमार व सीखड़ में सुरेश शुक्ला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयपुर में आशीष पाल व लालगुज में शेषमुनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में विजय की नियुक्ति की गयी है। इन आरोग्य मित्रों की नियुक्ति हो जाने से अब लाभार्थियों को कार्ड बनवाने में अत्यन्त सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस स्टडी
आयुष्मान से कराया नि:शुल्क उपचार
चुनार विकास के कन्हईपुर गांव निवासी सुरेश को यूरोलाजी से सम्बन्धित दिक्कतें आई। इसके उपचार के लिए आपरेशन कराना आवश्यक था। कोरोना के चलते इलाज कराने में दिक्कत आई। इलाज के अभाव में सुरेश भटकता रहा। इस बीच वह योजना के जिला सूचना प्रबंधक राहुल से मिला। आयुष्मान भारत योजना की टीम ने सुरेश की मंडलीय चिकित्सालय में कोरोना की जांच कराते हुए उसके इलाज में मदद की। कानुपर जिले में सुरेश का यूरोलाजी का आपरेशन कराया गया। निजी चिकित्सालयों में उपचार के लिए 40 से 45 हजार रुपये तक का खर्च बताया जा रहा था लेकिन भारत सरकार की प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत सुरेश का आपरेशन नि:शुल्क हुआ। उसके बाद अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
..............................................................
मिर्जापुर में आयुष्मान के आंकड़े
10 लाख 33 हजार 720 लाभार्थी है।
171425 गोल्डेन कार्ड बना है।
15 सरकारी और 23 निजी अस्पताल संबंद्ध है।
अब तक 14 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
भुगतान लेने में जिला प्रदेश में 22वें नंबर पर है।
इलाज करने में जिला प्रदेश में 23वें नंबर पर है।
आयुष्मान भारत योजना एक नजर में .
जिले में कुल लाभार्थियों की संख्या 164227
योजना का लाभ 53842 लाभार्थियों को मिला
15 राजकीय, 22 निजी चिकित्सालयों में होता है इलाज
सम्बद्ध चिकित्सालयों को 2.64 करोड़ का भुगतान हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed