फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Auto driver tried to kidnap a woman who was going home with medicine

Mirzapur News: दवा लेकर घर जा रही महिला का ऑटो चालक ने किया अपहरण का प्रयास

Sun, 08 Sep 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Auto driver tried to kidnap a woman who was going home with medicine
राजगढ़। सीएचसी राजगढ़ से दवा लेकर शुक्रवार की शाम ऑटो से घर जा रही महिला का ऑटो चालक ने अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचान के बाद भी ऑटो नहीं रुकने पर महिला तीन वर्षीय बच्चे के साथ कूद गई। आस-पास के लोगों ने महिला के कहने पर ऑटो चालक को छोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ऑटो चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ददरा गांव के भैसा खात पुरवा निवासी महिला अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ शुक्रवार की शाम राजगढ़ सीएचसी इलाज कराने गई थी। वहां से ऑटो से घर ददरा लौट रही थी। ऑटो चालक ने ददरा बाजार में ऑटो नहीं रोका और महिला को लेकर भागने लगा। महिला शोर मचाने लगी। इसके बाद भी ऑटो नहीं रुका तो महिला पुरानी पुलिस चौकी के पास ऑटो से कूद गई। महिला को ऑटो से बच्चे के साथ कूदते देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी। महिला का निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया। महिला के कहने पर ऑटो चालक को छोड़ दिया गया। शनिवार को मामले की जानकारी होने पर पुलिस ऑटो चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष राजगढ़ अमित कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। जानकारी होने पर ऑटो चालक को पकड़ने पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed