फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Auto-borne worker killed in collision with pickup, seven injured

Mirzapur News: पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार श्रमिक की मौत, सात घायल

Thu, 24 Oct 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Auto-borne worker killed in collision with pickup, seven injured
मड़िहान। श्रमिकों को लेकर जा रहा ऑटो बेला जंगल के सहबवा मोड़ पर बुधवार को पिकअप से टकरा गया। ढलान होने के कारण पिकअप से टकराकर ऑटो पलटने से उसमें सवार श्रमिक सड़क पर गिर गए। इस हादसे में चालक समेत सात श्रमिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान ले गई। जहां डाॅक्टर ने एक श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। अन्य का सीएचसी में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

मड़िहान क्षेत्र से काफी संख्या में श्रमिक काम की तलाश में मिर्जापुर जाते हैं। बुधवार को सात श्रमिक किराये के ऑटो से मिर्जापुर जा रहे थे। बेला जंगल में सहबवा मोड़ के पास ऑटो तेज रफ्तार पिकअप में पीछे से टकरा गया। घटना के बाद ऑटो ढलान पर पलटने से उसमें सवार श्रमिक जमीन पर गिर गए। चीख पुकार मचने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान पहुंचाया। सीएचसी में डाॅक्टर ने गुलाब (60) निवासी राजापुर को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में राजापुर गांव निवासी शिवकुमार (35), प्रेम (40), मरचा गांव निवासी गणेश (30), माता प्रसाद (41) घायल हो गए। हल्की चोट होने के कारण चालक व दो लोग अन्यत्र चले गए। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक श्रमिक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed