फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Attempted to rape a woman by entering the house

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 01 Jan 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Attempted to rape a woman by entering the house
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह घर में अकेली महिला के साथ गांव के कुछ लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की। उसके विरोध करने पर उसकी पिटाई की। जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने चील्ह थाने पर शिकायत की पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी करती है। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे वह घर में खाना बना रही थी। परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। इसी बीच विपक्षी उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। शोर मचाया तो उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की। घटना की जानकारी होने पर महिला के परिजनों ने 112 पर फोन किया। इस पर पीआरवी पहुंची तो जरूर पर बिना कार्रवाई किए लौट गयी। महिला के परिजन थाने पर गए तो पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की। इस पर महिला ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed