फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Attempt to steal from a jeweler's shop in front of Jigana police station

Mirzapur News: जिगना थाने के सामने सराफा की दुकान में चोरी की कोशिश

Thu, 14 Nov 2024 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal from a jeweler's shop in front of Jigana police station
जिगना। जिगना थाने के सामने आभूषण की दुकान में मंगलवार की रात शटर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। शटर में दो मजबूत ताले लगे थे। इसके चलते चोर सफल नहीं हो पाए। बुधवार को सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिगना थाने के सामने हुई इस घटना को लेकर पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिगना थाने के सामने ओम प्रकाश सेठ की आभूषण की दुकान है। मंगलवार को दुकान बंद कर वे घर चले गए। बुधवार को सुबह दुकान पर आने पर तालों पर निशान दिखाई दिए। इस पर उन्होंने सीसी कैमरे में जांच की तो एक युवक दुकान के बाहर शटर के पास लेटकर ताला तोड़ने का प्रयास करते दिखा। कुछ देर बाद सफल न होने पर बाइक से चला गया। दुकानदार ओमप्रकाश सेठ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed