मिर्जापुर: जमीनी विवाद में फावड़े से हमला, लाठी-डंडे से पीटकर दो को घायल किया
लालगंज थाना क्षेत्र के मुस्किरा गांव की घटना है। आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने के लिए 40-45 की संख्या में लोग आए थे। जहां फावड़े मारकर पहले घायल कर दिया, उसके बाद लाठी-डंडे से पिटाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के मुस्किरा गांव में लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग पर सोमवार की दोपहर जमीन के विवाद में विपक्षियों ने एक अधेड़ को फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। बचाव के लिए आए अधेड़ के भांजे पर भी विपक्षियों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराकर मामले की जांच में जुटी है।
मुस्किरा गांव में सड़क किनारे बेशकीमती जमीन के विवाद में सोमवार को गोलबंद होकर 30 की संख्या में पहुंचे लोगों ने नेवढ़िया निवासी श्याम सुंदर पटेल(50) को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। घायल श्याम सुंदर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
शोर सुनकर बगल में कुछ दूर पर श्याम सुंदर का भांजा रोहित पटेल दौड़ कर आया। विपक्षियों ने उसके ऊपर भी फावड़े व लाठी-डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई। जब तक 112 मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी वहां से भाग गए।
घायल श्याम सुंदर पटेल ने बताया कि चार पहिया व बाइक से लगभग 40-45 लोग जमीन को कब्जा करने व उसे जान से मारने की नियत से आए थे। संयोग था कि हम लोग बच गए। इस संबंध में लालगंज थाना प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। उनको मेडिकल के लिए भेजा गया। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।