फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   atm didnt opened

नहीं खुले एटीएम, नगदी का संकट बरकरार

Tue, 13 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 13 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
atm didnt opened
बंद एटीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी के 34 वें दिन एवं बैंक बंदी के तीसरे दिन सोमवार को भी एटीएम ने साथ नहीं दिया। नगरीय इलाकों सहित ग्राम्यांचलों एक भी एटीएम पर ग्राहकों का रेला नहीं दिखा क्योंकि अधिकांश एटीएम बंद रहे। जो एटीएम खुले रहे उन पर नो कैश का बोर्ड लगा रहा। इससे जरूरतमंद लोग परेशान रहे।  
विज्ञापन


सोमवार की सुबह होते ही नगर सहित ग्राम्यांचलाें के एटीएम पर रुपये निकालने के लिए ग्राहकों की भागदौड़ शुरू हो गई थी। नगर में स्थित अधिकांश एटीएम पर कुछ घंटे बाद ही रुपया समाप्त होने के बाद कतार में खड़े ग्राहकों को भुगतान नहीं हो पाया। नगर के डंकीनगंज, चौबेटोला, इमरती रोड, रमईपट्टी, बाजीराव कटरा, बेलतर, त्रिमोहानी, स्टेशन रोड, रोडवेज, तहसील चौराहा, संकटमोचन मार्ग सहित कई अन्य स्थानों पर स्थित अधिकांश एटीएम के शटर में ताले लटक रहे थे, जिससे ग्राहकों को रुपया नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


सोमवार को नगर सहित ग्रामीण अंचलों के अधिकांश इलाकों में स्थित एटीएम बंद होने के कारण खाताधारकों को निराशा ही हाथ लगी। नगर क्षेत्र के अधिकांश एटीएम के शटर गिरे रहे। अब लोगों को मंगलवार को बैंक खुलने का इंतजार है तब एटीएम में भी कैश भरा जाएगा। इससे लोगों के हाथ में कुछ नगदी आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed